आईडीपीएल, 06 जनवरी 2024: वीरभद्र क्रिकेट (लेदर बॉल) प्रतियोगिता के पांचवे दिन आज का मैच वीजे स्पोर्ट्स रुड़की व वीरभद्र क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।
जिसमें वीरभद्र क्रिकेट एकेडमी ने मैच 92 रन से जीत लिया।
आज के मैच में वीरभद्र क्रिकेट एकेडमी ने पहले खेलते हुए 31.4 ओवर मे 213 रन का स्कोर किया। जिसका पीछा करते हुए वीजी स्पोर्ट्स रुड़की की पूरी टीम 30 ओवर मे मात्र 121 रन बनाकर आउट हो गई।
आज के मैच के जीत के हीरो अंश नेगी रहे, जिन्हें मैन ऑफ द मैच व रुद्राक्ष को फाइटर ऑफ द मैच ट्रॉफी से नवाजा गया।
इस अवसर पर वीरभद्र क्रिकेट एकेडमी के कोच अभिषेक नेगी, शुभम बौठीयाल, मान सिंह तोपवाल, अमित शर्मा , भगत सिंह चौहान, अनुभवी अंपायर भूपेंद्र भंडारी व गणेश भंडारी मौजूद रहे।
आज के मैच के विशिष्ट अतिथि श्रीमति रेखा गर्ग (अध्यक्ष : रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास), राजीव गर्ग (सलाहकार : रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास), देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी (पूर्व वायु सेना अधिकारी व खेल गुरु), ओम प्रकाश गुप्ता (खेल कोच व पर्यावरणविद) थे।
0 Comments