स्पष्ट एक्सप्रेस।
लालतप्पड़, 03 जनवरी 2024: लालतप्पड़ औघोगिक क्षेत्र में बाइक सवार युवती की दर्ददनाक मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
लालतप्पड़ औघोगिक क्षेत्र मे साई मन्दिर के समीप एक बस की चपेट मे आकर बाईक सवार एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। गम्भीर चोटें लगने की वजह से युवती की मौके पर ही मौत हो गई।। जबकि युवकों को घायल अवस्था मे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
कोतवाली पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह बाईक सवार विमल पुत्र यशपाल कुमार निवासी टाडा, मुजफ्फरनगर यूपी,पूनम भट्ट 24 वर्ष पुत्री सुभाष चन्द्र भट्ट निवासी प्रतीतनगर रायवाला और एक अन्य लालतप्पड़ औघोगिक क्षेत्र मे निजी कम्पनी मे काम के लिये जा रहे थे। इस बीच उनकी बाईक साई मन्दिर के समीप एक बस की चपेट मे आकर बेकाकू हो गयी। हादसे मे पूनम भट्ट की मौके पर ही मौत हो गयी।
घायल विमल और अज्ञात युवक को पुलिस ने आपातकालीन सेवा से अस्पताल पहुंचाया। लालतप्पड़ चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल ने बताया कि पूनम के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घायल विमल 39 वर्ष और अज्ञात युवक की हालत नाजुक बनी हुयी है। अज्ञात बस की पहचान के प्रयास किये जा रहे है। तहरीर मिलने पर मामले मे आगे की कार्यवाही की जायेगी।
0 Comments