स्पष्ट एक्सप्रेस।
रायवाला, मंगलवार 2023: रायवाला पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों के खिलाफ सड़क में सरेआम लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने की कार्रवाई के गई।
सोमवार 18 दिसंबर को थाना रायवाला पुलिस को हरिपुरकला क्षेत्रान्तर्गत लड़ाई झगड़े की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस उप निरीक्षक मयफोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा दो पक्षों में पैसों के लेनदेन को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे थे व दोनों पक्ष आपस में मार पिटाई पर उतारू थे। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को काफी समझने का प्रयास किया गया। लेकिन असर ना होने पर आखिर में पुलिस दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर थाने ले आई और सीआरपीसी की धारा लगाते हुए अभियुक्तों को बंद कर दिया। जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्त अविनाश, उम्र 23 वर्ष, रामकुमार उम्र 25 वर्ष, शैलेंद्र कुमार, उम्र 24 वर्ष, हरिपुरकलां निवासी बताए जाते हैं।
0 Comments