Header Ads Widget

कांग्रेस पार्टी के 139 वें स्थापना दिवस के अवसर पर नरेंद्र नगर कांग्रेस इकाई द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन

 स्पष्ट एक्सप्रेस ब्यूरो नरेंद्र नगर। दिनांक 28 दिसंबर 2023

    नरेंद्र नगर । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139 वें स्थापना दिवस पर  दिनांक 28 दिसंबर को विश्व में कांग्रेस की महान विचारधारा को मानने वाले सभी प्रबुद्ध नागरिकों के द्वारा अपना स्थापना दिवस मनाया जा रहा है इसी के तहत नरेंद्र नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेताओं के मानचित्र पर माल्यार्पण कर उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया गया।
       नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनवीर नेगी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्रीय निर्माण,, त्याग, बलिदान से लेकर देश सेवा का नाम कांग्रेस है। इसी कांग्रेस ने आज अपने गौरवशाली 138 वर्षों की यात्रा पूर्ण कर ली है ।कांग्रेस पार्टी आज 139 वे  स्थापना दिवस पर उन सभी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो का स्मरण कर रही है जिनकी वजह से यह देश आज सबका देश बना है।
          पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि सभी कांग्रेस जनों को एक बार फिर देश में लोकतंत्र एवं संविधान को बचाने की लड़ाई लड़नी होगी तभी देश एकजुट एवं समृद्ध होगा। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनवीर नेगी, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, पालिका सभासद विजय धमादा, जयपाल सिंह नेगी, विक्रम केंतुरा, अजय धमादा, दिनेश कुमार, मानवेंद्र रागढ़, कोमल दास, राजेंद्र नेगी, राजू गुसाई, मुकेश, ज्ञान सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments