स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी कलां, 27 नवम्बर 2023: ग्राम खैरी कलां श्यामपुर, ऋषिकेश निवासी शिवानी रावत का नर्सिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने पर नर्सिंग ऑफिसर के लिए चयन हुआ है।
शिवानी रावत के पिता मंगल सिंह रावत ने बताया कि 07 अक्टूबर 23 को आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 23 नवंबर को मिले नियुक्ति पत्र में शिवानी रावत का ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट मेडिकल साइंस गोरखपुर के लिए चयन हुआ है।
ग्राम खैरी कलां में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। जिसे भी सूचना मिल रही है वे शिवानी व शिवानी के पिता को मोबाइल पर बधाई संदेश भेज रहे हैं।
0 Comments