वाहन की तेज लाइट पड़ने पर दिखता है सड़क पर पड़ा निर्माणाधीन मैटेरियल।
बिना रोशनी के सड़क पर छाया रहता है अंधेरा।काली की ढाल, 18 नवंबर, 2023: गंदगी से शुरू होता है ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र।
बड़े दिनों बाद आज फिर ऋषिकेश जाना हुआ सूचना आयुक्त के स्वागत हेतु। सूचना आयुक्त योगेश भट्ट का स्वागत करते प्रेस क्लब व श्रमजीवी पत्रकार संघ ऋषिकेश।
ग्रामीण क्षेत्र से ऋषिकेश की ओर 13 किलोमीटर के इस फासले में गंदगी, बहता हुआ सीवर का गंदा पानी और हवा में उड़ता बदबूदार वातावरण जगह जगह स्वागत करता मिला। और वो भी नगर निगम क्षेत्र में।
जहां से नगर निगम क्षेत्र शुरू होता है वहीं से हर 30-30 मीटर के फासले में गंदगी का ढेर नजर आ रहा था। सबसे ज्यादा गंदगी कालीकीढाल में सड़क के दोनों ओर नजर आई। कालीकीढाल से थोड़ा और आगे जाने पर माननीय विधायक प्रेम चंद के निवास से मात्र 200 मीटर के फासले पर जहां मंत्री जी ने किसी व्यक्ति को पीटकर अपना गुबार निकाला था। और नगर निगम के कार्यालय से मात्र 500 मीटर के फासले पर सीवर का गंदा पानी बह रहा था। समीप ही कार्य करने वाले व्यक्ति ने बताए 10 दिन से बदबूदार पानी बह रहा है। और पास की दुकान के मालिक ने बताया कि यहां ये हाल हमेशा रहता है।
पिछली बार भी किसी कार्य के लिए ऋषिकेश आना हुआ तो उस वक्त भी नजर कुछ ऐसा ही था। जबकि ये एक सुंदर योग नगरी, पर्यटन नगरी है। जिसे देखने दूर- दूर से लोग देखने आते हैं।
तो मेयर साहिबा कभी मॉर्निंग वॉक करते करते इधर भी आ जाया कीजिए, और अपने नगर निगम क्षेत्र का भी दीदार कर लिया कीजिए।
0 Comments