Header Ads Widget

04 October September Spasht Express 2023

भट्टा कॉलोनी के सामने हाइवे पर खस्ताहाल सड़क। एनएच की नाकामी को दर्शाता हुआ।

राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में मयंक कुमार गिरी को देश में दूसरा स्थान
मयंक कुमार गिरी श्यामपुर के फ्लैक्स प्रिंटिंग वाले संदीप आर्ट्स के भतीजे हैं। 
स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 03 अक्टूबर 2023:
वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन द्वारा जिला हरिद्वार, रूड़की में आयोजित राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में भागीरथी पुरम श्यामपुर निवासी मयंक कुमार गिरी ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है। आयोजित राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में 22 राज्यों के कुल 475 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें मयंक कुमार गिरी ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
नेपाल में इसी माह अक्टूबर में आयोजित होने जा रही अर्न्तराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने मयंक कुमार गिरी 5 अक्टूबर को नेपाल रवाना होंगे।
उत्तराखण्ड राज्य का नाम रोशन करने वाले मयंक की इस कामयाबी से परिवार मे खुशी का माहौल है।
मयंक ने प्रारम्भिक शिक्षा ऋषिकेश श्यामपुर स्थित खदरी खड़कमाफ़ सरकारी विद्यालय से प्राप्त की है। वर्तमान मे मयंक गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय से बीएससी योगा साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं।उनके इस कामयाबी पर हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है।


Post a Comment

0 Comments