स्पष्ट एक्सप्रेस दिनांक 2 सितंबर 2023
देहरादून, उत्तराखंड संयुक्त आंदोलनकारी मंच के तत्वाधान चले अनशन के परिणाम स्वरूप दिनांक 1 सितंबर 2023 को राज्य आंदोलनकारियों के दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को कैबिनेट से मंजूरी दे दी गई है ।
कोटद्वार के राज्य आंदोलनकारी कार्यकर्ता क्रांति कुकरेती के अथक प्रयासों व सभी संगठनो, मातृ शक्ति के सहयोग से दस साल से लगा एक अवरोध समाप्त हुआ। मंजिल अभी बाक़ी है। इसी मुद्दे पर क्रांति कुकरेती अपने अनुभव व आगे की मुश्किलों को एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से सभी से साझा करेगें। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के सह संयोजक अंबुज शर्मा द्वारा उत्तरांचल प्रेस क्लब के सभी जागरुक साथियों से अनुरोध किया कि दिनाँक 2 सितंबर 2023 को सुबह 11बजे कचहरी स्थित शहीद स्मारक, देहरादून में पहुंचने का कष्ट करें।
0 Comments