Header Ads Widget

20 September Spasht Express 2023


देश की आधी आबादी के लिए आज
का दिन ऐतिहासिक : अनिता ममगाई
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 19 सितंबर 2023: महिला आरक्षण बिल ससंद में पारित होने पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने हर्ष जताया है।
     इस अवसर पर महापौर ने कहा कि देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाओं के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सर्मथन करने वाले सांसदों का आभार जताया है। महिला आरक्षण बिल पर संसद की मुहर लगने पर उत्साहित महापौर ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने साबित कर दिया है कि देश की मात्रृ शक्ति के हितों की सच्ची हितेषी वही हैं। इस ऐतिहासिक कदम से देशकी आधी आबादी को उनका न्यायोचित हक मिल सकेगा।उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी देश में आधी आबादी राजनीति में अभी तक हाशिये पर थी। उन्होंने कहा कि भारत में ऐसी महिलाओं के कई उदाहरण हैं जिन्होंने अवसर मिलने पर राजनीति में न केवल अपनी पहचान बनाई बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति अर्जित की। उन्होंने लगातार अपनी योग्यता और क्षमताओं का लोहा मनवाया है।महापौर ने कहा कि पंचायत में 33 फीसदी महिला आरक्षण के बाद प्रत्यक्ष तौर पर तो महिलाओं की स्थिति में सुधार दिखाई देगा।





लोगों द्वारा फेंकी गई गंदगी, अपने आसपास स्वच्छ रखना हमारा ही दायित्व बनता है
स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द, 19 सितंबर 2023: खैरी खुर्द पेट्रोल पंप से सटे स्वेला नाले के ऊपर लोगों द्वारा फेंकी गई गंदगी। नाले में ना गिर कर स्वेला नाले के ऊपर पाइप में अटक जाती है जिस पर मक्खी मच्छर पैदा होते हैं।
     हाइवे किनारे गंदगी, जिस पर आजकल डेंगू मच्छर पैदा होने की संभावना भी है।
     समीप के रेस्टोरेंट मालिक से पूछने पर उन्होंने बताया कि आसपास के लोग ही शाम को बचाकुचा खाना सब्जी के छिल्के आदि गिरा जाते हैं। हमारे टोकने पर भी बाज नहीं आते।


स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द, 17 सितंबर 2023: हाईवे किनारे ग्राम खैरी खुर्द लेन नंबर 1 की लघु सिंचाई गूल सालों से गंदगी से अटी पड़ी है। एकत्रित गंदे पानी में मक्खी मच्छर मंडराने के साथ साथ ग्रामीणों को डेंगू का भय भी मंडरा रहा है। जिसे देखते हुए भी ग्राम पंचायत आंखें मूंदे बैठी हैं। शायद डेंगू फ़ैल जाने के बाद ही ग्राम पंचायत की आंखें खुलेंगी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कहीं भी फॉगिंग भी नहीं की गईं है। और ना ही दवाइयों का छिड़काव हुआ है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि मौजूदा स्थिति में काफी महीनों से गंदा पानी नाली में रुका हुआ है। इसके अलावा कॉलोनी के रास्तों पर जल निगम की पाइप लाइन की वजह से जगह जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। जिनमें पानी इकट्ठा रहता है। जिस कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं।
इसी तरह खैरी खुर्द लेन 1 में सिंचाई गुल हाइवे के नीचे से चोक पड़ी है। ग्राम पंचायत जिसे खुलवाने तक की जहमत तक नहीं उठा रहा है। ना ही आधिकारिक तौर पर इसका संज्ञान लिया जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments