Header Ads Widget

12 September Spasht Express 2023




ज्ञान गंगा सम्मान से सम्मानित हुआ शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 11 सितंबर 2023: शिवालिक भागीरथी पब्लिक सीनियर सेकण्ड्री स्कूल टिहरी विस्थापित काॅलोनी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। देहरादून में मंथन वेलफेयर सोसायटी एवं कुुसुम कांता फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि डाॅ0 रमेश पोखरियाल निशंक (सासंद, हरिद्वार) द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यालय प्रबन्धक लक्ष्मण सिंह चौहान दिनांक एवं प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज को ज्ञान गंगा सम्मान- 2023 से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मण सिंह चौहान ने कहा विद्यालय परिवार को ज्ञान गंगा सम्मान से सम्मानित किया, सम्मान से विद्यालय परिवार के लिए गौरवान्वित का पल, विद्यालय परिवार को पूर्व में भी अनेकों सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में कुसुम कांता फाउण्डेशन की संस्थापक सुश्री विदुषी निशंक, मंथन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मनोज अंथवाल आदि उपस्थित थे।
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत छिद्दरवाला मे सांसद ने घर -घर पहुचकर  की मिट्टी  एकत्र

राइंका छिद्दरवाला में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गयास्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 11 सितम्बर 2023: राइंका छिद्दरवाला के प्रागण में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक तीन घरों से मिट्टी एकत्रित की गयी। इस दौरान उन्होने स्कूल के  मैदान  मे वक्षारोपण किया गया।
रविवार को कार्यक्रम में  सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। देश की रक्षा में तैनात जांबाजों में उत्तराखंड के वीरों की तादाद सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की विकास योजनाओं का लाभ हर तबके के लोगों को मिल रहा है। 
इस मौके पर एसडीएम योगेश मेहरा, तहसीलदार चमन सिंह,ग्राम पचायत विकास अधिकारी  विकास दुम्का,ग्राम विकास अधिकारी पकज खन्ना भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, कविता शाह, ग्राम प्रधान शोबन सिह कैतुरा,जिला पचायत सदस्य सजीव चौहान, जिला पंचायत सदस्य  प्रतिनिधि रमन रागड ऋषिकेश पार्षद वीरेन्द्र सिह रमोला, पार्षद विपिन पन्त, छिददरवाला ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलविंदर सिंह, विमला नैथानी, अनीता राणा,समा पवार,कपिल  कक्कड़ ,अतुल शर्मा ,आयुष रावत मौजूद रहे|

ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट अकादमी लालतप्पर में कयो कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग का उद्घाटन
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 11 सितम्बर 2023: लालतप्पर स्थित ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड में कयो कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग का उद्घाटन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मोचिको शूज प्राइवेट लिमिटेड से प्रतिनिधि के रूप में संदीप (रोमी) वासन एवम  सभासद संदीप सिंह नेगी एवम दंत चिकित्सक डॉक्टर नितिन द्वारा किया गया। जिसमें की पहला मैच दून वॉरियर और एअर फोर्स इलेवन के बीच खेला गया। दून वॉरियर ने टॉस जीतकर  पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 108 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमे अतिज्ञा ने लीग लीग की पहली हैट्रिक ली और एअर फोर्स इलेवन को मात्र 70 रन पर ऑल आउट कर दून वॉरियर ने लीग का पहला मैच अपने नाम किया जिसमे मैन ऑफ द मैच दुर्गा सिंह रहे। उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए।
इस अवसर पर रोमी वासन, संदीप नेगी व डॉ. नितिन, पवन बुटोला, दीपक कुमाईं, सचिन भंडारी, योगी चौधरी एवं अन्य अयोजकर्ता मोजूद रहे।





Post a Comment

0 Comments