स्पष्ट एक्सप्रेस
पौड़ी, 05 सितम्बर 2023: उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) द्वारा आज दिनांक 5 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस के अवसर पर ज्ञान विज्ञान कार्यक्रम का आयोजन राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, थलीसेंण (पौड़ी गढ़वाल) के परिसर में किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ भवतोष शर्मा ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैज्ञानिक युग में हमको अपने शिक्षकों से प्राप्त ज्ञान और विज्ञान को अपने करियर के साथ साथ सामाजिक जीवन को अच्छा बनाने में करना चाहिए। उन्होंने कहा यूसर्क द्वारा प्रदेश के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि और नवाचार को विकसित करने के उद्देश्य के साथ विद्यालयों में विज्ञान चेतना केंद्रों एवं स्टेम प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है। उन्होंने यूसर्क की तरफ से स्टेम प्रयोगशाला हेतु विद्यालय को टैबलेट भी प्रदान किया।
डॉ भवतोष शर्मा ने कहा कि स्टेम प्रयोगशालाएं हमारे विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित के विषय में प्रयोगात्मक रूप से ज्ञान प्रदान करेंगी, उनकी वैज्ञानिक जिज्ञासाओं का समाधान करेंगी। डॉ शर्मा ने आधुनिक विज्ञान को अपने परंपरागत विज्ञान से जोड़ने का आवाहन किया तथा समस्याओं के स्थानीय सरल समाधान खोजने पर कार्य करने को कहा। डॉ शर्मा बताया कि यूसर्क द्वारा विद्यासार संस्था के सहयोग से राज्य के सीमांत भागों जहां इंटरनेट उपलब्ध नहीं है वहां पर स्थित विद्यालयों का चयन करके एक एंड्रॉयड डिवाइस प्रदान की गई है जो ऑफलाइन मोड में कार्य करती है तथा जिससे बिना इंटरनेट के भी हमारे विद्यार्थी कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, अंग्रजी विषयों के पाठ्यक्रम को कंप्यूटर, टीवी आदि पर सरल रूप से हिंदी व अंग्रजी दोनों माध्यमों में वीडियो लेक्चर्स के द्वारा किसी भी समय पढ़ सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यासार के श्री मनीष ने एंड्रॉयड डिवाइस का प्रयोग करना सिखाया तथा इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला । पर्यावरण के लिए समर्पित जखोला गांव से आए पर्यावरण प्रेमी श्री ललिता प्रसाद ममगाई ने पर्यावरण संरक्षण कार्यों को करने का आवाहन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संदीप भारद्वाज ने यूसर्क के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों की अधिक से अधिक अध्ययन कर स्टेम प्रयोगशालों से प्रयोगात्मक रूप से सीखने को कहा।
विज्ञान चेतना केंद्र प्रभारी श्री राजेंद्र प्रसाद सुंदरियाल ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डालते हुए विज्ञान गतिविधियों से जुड़ने को कहा।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रदीप सिंह ने किया।
विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों सहित 250 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहे।
आईडीपीएल, 05 सितम्बर 2023: राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र के प्रांगण में 05 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा द्वितीय राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिक्षक दिवस हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। जिसमें प्रथम सत्र में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षण कार्य करते हुए अपनी कक्षाओं को सुसज्जित करते हुए शिक्षक दिवस पर केक काटे गए।
द्वितीय सत्र में विद्यालय के सभागार में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए विद्यालय के सम्मानित प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि महापुरुष डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने अपने जन्मदिन को शिक्षकों के प्रति समर्पित किया है हम उनको अपनी ओर से विद्यालय परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि समर्पित करते हैं तथा उनके आदर्शो का अनुसरण किया जाना चाहिए ।
कार्यक्रम मे अमेरिका से आए एनआरआई कृष्ण महाराज ने छात्र को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक अनमोल निधि आपके ऊपर निस्वार्थ भाव से लूटते हैं जो इनको ग्रहण करते हैं वह कामयाब हो जाते हैं और जो ग्रहण नहीं कर पाए वह बाद में पछताते शिक्षक के अंदर तीनों देव का वास होता है इसलिए कहा गया है , *गुरुर ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परम ब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः*
कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक शाखा वीरभद्र के प्रबंधक श्रीमती श्वेता नैनी ने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया और शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर श्याम सुंदर रयाल, कैप्टन सुशील रावत, दिवाकर नैथानी, श्रीमती रेखा बिष्ट,हरेंद्र सिंह राणा, पंकज कुमार सती, सुशील सैनी, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, डॉ आभा भट्ट, श्रीमती माधुरी रावत, लेफ्टिनेंट श्रीमती ज्योति किरण लोहनी, श्रीमती शकुंतला भट्ट, श्रीमती सुनीता पवार श्रीमती अपर्णा सिंह अध्यक्ष विधालय प्रबंधन समिति, ओम प्रकाश गुप्ता कोच, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, राकेश जुयाल प्रशासनिक अधिकारी, राजेश नेगी विनोद पंवार मनोज शर्मा बलबीर रावत आदि मौजूद रहे।
नेपालीफार्म, 05 सितम्बर 2023: देवभूमि टेंपो यूनियन के रजिस्ट्रेशन के उपरांत जिला पंचायत सदस्य श्यामपुर संजीव चौहान व टेंपो चालक संघ के पदाधिकारियों ने रायवाला थानाध्यक्ष आईपीएस जितेंद्र जोशी से मुलाकात कर देवभूमि टेंपो यूनियन की समस्याओं के बारे में चर्चा की। इसके साथ यूनियन के अध्यक्ष कमल राणा ने रायवाला थानाध्यक्ष आईपीएस अधिकारी को यूनियन की प्राथमिकता के बारे में बताया कि यात्रियों से साही किराया लेने, अपने वाहन पर रेट लिस्ट चस्पा करने, यात्रियों को टेंपो सुविधा उपलब्ध कराने, उनसे आदर के साथ बात करने आदि के बारे में अवगत कराया।
इसके अलावा थाना अध्यक्ष रायवाला ने सड़क पर वाहनों की भीड़ को देखते हुए टेंपो यूनियन के पदाधिकारियों से सड़क पर अनावश्यक व बेतरतीब तरीके से वाहन ना खड़े करने को कहा। उन्होंने यूनियन को सभी नियमों का पालन करने का सुझाव दिया। इस मौके पर मनोज कुमार, कुलदीप, सचिन, मनोज राणा, संजीव, भोला सिंह सुमित शर्मा, अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।
6 देशों के योग साधकों समेत 18 राज्यों के प्रतिभागी हुए शामिल।
स्पष्ट एक्सप्रेस
देहरादून, 05 सितम्बर 2023: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय “नेशनल योगा चैंपियनशिप“ का शानदार आगाज हो गया है। इस राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता में अर्जेंटीना, ब्राजील, इजिप्ट, संयुक्त राज्य अमेरिका, चेक गणराज्य से विदेशी योग साधक देहरादून पंहुचे हैं। इसके साथ ही देश के 18 राज्यों से 180 प्रतिभागी, 40 रेफरी एवं निर्णायक मंडल के 10 सदस्य इस आयोजन में शामिल हैं। नेशनल योगा चैंपियनशिप“ का आयोजन विश्वविद्यालय के “स्कूल ऑफ योगिक सांइस एंड नैचुरोपेथी“ एवं “योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन“ के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। शनिवार से शुरु हुई इस “नेशनल योगा चैंपियनशिप“ का समापन रविवार को होगा। दो दिन तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों के कई सत्र आयोजित किए जाएंगे।
शनिवार को श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में चैंपियनशिप का विधिवत शुभारम्भ किया गया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए स्कूल ऑफ योगा एवं योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डा0) यशवीर दिवान ने “नेशनल योगा चैंपियनशिप“ में देश-विदेश से आए अतिथितियों का विश्वविद्यालय की ओर से स्वागत किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा0 अजय कुमार खण्डूड़ी ने चैंपियनशिप में शामिल होने पंहुचे सभी प्रतिभागियों एवं विदेशी योग साधकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत आदिकाल से ही ज्ञान-विज्ञान एवं आध्यात्म का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि भारत बसुधैव कुटुंबकम यानी पूरा विश्व एक परिवार के ध्येय वाक्य के साथ वर्तमान में योग, विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में विश्वभर में अपना योगदान दे रहा है।
कार्यक्रम में “योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन“ के वियतनाम, कनाडा एवं चीन के अन्तराष्ट्रीय पदाधिकारियों ने वर्चुअल रुप से प्रतिभागियों को सम्बोधित किया। “योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन“ के महासचिव डॉ0 शिवम मिश्रा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय मेडिकल के साथ-साथ योग के क्षेत्र में भी युवाओं को नई दिशा प्रदान कर रहा है। इस दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका से कार्यक्रम में पुहुची अतिथि अरोरा रिएडांट, वाईएसएफ महाराष्ट्र के अध्यक्ष डा0 बलवंत सिंह, वाईएसएफ गुजरात के अध्यक्ष महबूब कुरैशी, एसएसबी के हेड कोच सुमंता मिश्रा, यूनिवर्सिटी कोऑर्डिनेटर डा0 आरपी सिंह, डीन स्कूल ऑफ योगिक सांइस एंड नैचुरोथेरपी डा0 सरस्वती काला, विभागाध्यक्ष डा0 कंचन जोशी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में चीफ प्राक्टर मनोज चन्द्र तिवारी डॉयरेक्टर आक्यूएसी डा0 सुमन विज, डॉ0 अनिल थपलियाल, योग गुरु आचार्य विपिन जोशी जी, डॉ0 सुरेन्द्र प्रसाद रयाल, डॉ0 सुनील कुमार श्रीवास व डॉ0 बिजेन्द्र सिंह समेत विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्षों समेत 18 राज्यों के प्रतिभागी मौजूद रहे।
0 Comments