Header Ads Widget

ब्लैकलिस्टेड फर्म को उत्तराखंड एम्स मानव संसाधन की बागडोर देने की तैयारी

स्पष्ट एक्सप्रेस 30 अगस्त 2023

आखिर कब तक उत्तराखंड हे भोले भाले निवासियों  के साथ छलने का खेल ऐसे ही  चलता रहेगा। 
     ऋषिकेश : गुजरात की गांधीनगर की फर्म राजदीप एंटरप्राइज जो कि पहले से ही वहां विभिन्न संस्थाओं और हॉस्पिटलों के द्वारा ब्लैक लिस्ट की जा चुकी है, जानकारी के मुताबिक कंपनी आज तक का ट्रैक रिकॉर्ड स्टाफ को पीएफ इंश्योरेंस का पैसा डकारने का रहा है, सबसे प्रमुख प्रकरण में राजदीप एंटरप्राइज को अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन द्वारा संचालित वी.एम हॉस्पिटल से भी पैसों की अन्यमिताओं 
 और नर्सिंग स्टाफ को सैलरी ना देने के कारण उन्हें अहमदाबाद में ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है , इसके बावजूद  कंपनी राजदीप एंटरप्राइज को एम्स ऋषिकेश के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है । यहां पहले से ही दंश झेल रहे लगभग 1200 नर्सिंग स्टाफ का भविष्य फिर खतरे की गर्त में चला जाएगा। एमएस ऋषिकेश में शुरू से ही सिर्फ घोटाले और पैसे कमाने के जरिए के तौर पर इस्तेमाल किया किए जाने का आरोप लगाता रहा है , और इन आरोपों की पुष्टि पर   सच्चाई की मुहर लग गई ,जब इस साल सीबीआई द्वारा छापा मारे जाने और एम्स ऋषिकेश में अनियमिताएं पाए पाए जाने को लेकर सीबीआई द्वारा मुकदमा भी दर्ज किया गया था, ।  हमारे प्रतिनिधि द्वारा जब एम्स ऋषिकेश के पी.आर.ओ.हरीश थपलियाल से बात की गई तो उन्होंने इस संबंध में अनभिज्ञता  जताई। और बताया  ऐसा कोई प्रपत्र मेरे संज्ञान में नहीं है , इस पर हमारे द्वारा कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के सभी दस्तावेज दिखाए गए। 

Post a Comment

0 Comments