Header Ads Widget

राष्ट्रीय जैवलिन थ्रो दिवस के अवसर पर उत्तराखंड एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन

स्पष्ट एक्सप्रेस ०4 अगस्त 2023




देहरादून:उत्तराखंड के सभी एथलीट्स , अभिभावक , अध्यापकों एवं  प्रशिक्षको को बहुत ही  हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि विश्व  के महान खिलाड़ी सूबेदार नीरज चोपड़ा  द्वारा टोक्यो ओलंपिक में    दिनांक  07 अगस्त  2021 को जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सवर्ण पदक प्राप्त कर सभी भारतीयों का मस्तक विश्व में ऊंचा किया ,  इसी को ध्यान में रखते हुए  एथलेटिक फेडरेशन इंडिया के निर्दशानुसार इसी दिन  06 अगस्त व 07 अगस्त 2023 को  उत्तराखंड एथलेटिक्स के द्वारा अंडर 10 , 14, 16,18,20 से लेकर ओपन वर्ग के लिए जैवलिन प्रतियोगिता का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर  देहरादून में किया  जा रहा है । प्रतियोगिता का प्रारंभ सुबह  8:00 बजे शुरू होगा तथा समापन 12:00 बजे दोपहर में  होगा ।   इक्छुक  इच्छुक प्रतिभागी 6 अगस्त को सुबह 7:00 बजे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में रिपोर्ट करेंगे।   प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2023 है।

प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2023 है। प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागी अपने साथ वास्तविक  जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं दसवी  की मार्कशीट या सर्टिफिकेट अपने साथ लेकर आएं। 

अगर कोई खिलाड़ी उपरोक्त डॉक्यूमेंट लेकर नहीं आया तो उसकी प्रविष्टि  अस्वीकार  कर दी जाएगी, तथा उसे बिब नंबर नहीं दिया जाएगा और ना ही रजिस्ट्रेशन फीस वापस की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments