Header Ads Widget

मित्र पुलिस ने ड्यूटी से हटकर किया सराहनीय कार्य

स्पष्ट एक्सप्रेस।
गढ़ी श्यामपुर, 11 अगस्त 2023: थाना ऋषिकेश श्यामपुर चौकी व सीपीयू पुलिस ऋषिकेश अंतर्गत श्यामपुर गढ़ी मोड़ पर हाइवे सड़क पर बरसात के पानी व वाहनों के भारी दबाव के कारण सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है। सड़क के पानी की निकासी नालियां गंदगी के कारण 20 फुटी से गढ़ी मोड़ तक (लगभग 1 किमी)  चोक होने के कारण पानी गढ़ी तिराहे पर बहता रहता है। जिस कारण गढ़ी सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। गंदे पानी की वजह गड्ढों का पता ही नहीं चल रहा था। राहगीरों के दुपहिया वाहन गड्ढों में फंस रहे थे।
गढ़ी मोड़ की सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी थी। ऊपर से ट्रैफिक का भरी दबाव बना हुआ था। जिस कारण जेसीबी मंगवाकर सड़क के गड्ढों को बजरी से भरवाया गया। फिर भी काफी जी गड्ढे होने के कारण जेसीबी से इंटरलॉक टाइल्स लाई गईं जिन्हें सीपीयू पुलिस व श्यामपुर चौकी पुलिस की मदद से भरा गया। पुलिस द्वारा 35 मिनट तक सराहनीय कार्य किया जाता रहा। 
इस तरह अपनी ड्यूटी से हटकर पुलिस द्वारा किया गया कार्य सराहनीय   व कबीले तारीफ रहा।

Post a Comment

0 Comments