Header Ads Widget

जान जोखिम में डाल बचाई गायों की जान

स्पष्ट एक्सप्रेस 12 जुलाई 2023
ऋषिकेश:एसडीआरएफ ढालवालाएसडीआरएफ की टीम एवं नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के संयुक्त प्रयास से बाढ़ में फंसी दो गायों की जान बचाई गई। साथ ही पार्किंग में खड़े कांवड़ वाहनों को बाहर किया गया।
गौरतलब है कि बीते सोमवार से लगातार बारिश के कारण नदियों समेत सहायक नदियों में पानी काफी बढ़ गया है, जिस कारण हालात बाढ़ जैसे हो चुके हैं। सोमवार को लगातार बारिश होने के कारण ढालवाला स्थित चंद्रभागा नदी में अचानक पानी बढ़ गया और यहां बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालावला की टीम ने यहां पार्किंग में खड़े कांवड़ वाहनों को हटाने के लिए मुनादी शुरू कर दी। देखते ही देखते करीब दो घंटे में दोनों पार्किंगों को खाली करा दिया गया। इस दौरान सूचना मिली कि दो गाय ढालवाला पुल में चंद्रभागा नदी के बीच में फंस गई हैं, जो पानी अधिक होने के कारण बाहर नहीं निकल पा रही हैं। इसकी सूचना सफाई मृदुल कुमार ने तत्काल एसडीआरएफ ढालवाला को दी। जिसके बाद उपनिरीक्षक कविन्द्र सजवाण के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। यहां गायों को फंसा देख एसडीआरएफ टीम के जवान नितीश और उनके साथियों ने उफनाई चंद्रभागा नदी में छलांग लगा दी और दोनों गायों को बाहर निकाला। जिसके बाद मौके पर सभी उपस्थित लोगों ने एसडीआरएफ और पालिका की जमकर सराहना की।
इस दौरान जितेंद्र सिंह सजवाण, सुपरवाइजर महिपाल एवं एसडीआरएफ की टीम मौजूद थी।

Post a Comment

0 Comments