स्पष्ट एक्सप्रेस 02 मई 2023
ऋषिकेश :मंगलवार 2:00 बजे करीब कोयल ग्रांड के निकट किसी कार्यक्रम से लौट रहे क्षेत्रीय विधायक, उत्तराखंड के वित्त मंत्री, पूर्व स्पीकर रह चुके प्रेमचंद अग्रवाल के साथ कोयल ग्रांट के निकट शिवाजी नगर के एक युवक सुरेंद्र सिंह नेगी के साथ विवाद हो गया कोयल ग्रांट के समीप मंत्री की गाड़ी ट्रैफिक में फंसी होने के कारण प्रेमचंद अग्रवाल की गाड़ी रुकी रही इस बीच प्रेमचंद अग्रवाल के आवास के पास शिवाजी नगर के युवक के साथ मंत्री की कहा सुनी हो गई। राहगीरों ने मंत्री के साथ हाथापाई की वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कहासुनी होने पर मुख्यमंत्री ने युवक को एक थप्पड़ रसीद कर दिया उसके बाद मंत्री के सुरक्षाकर्मी ने युवक व उसके अन्य साथी के साथ मारपीट शुरू कर दी जिसके पास मंत्री और उसके अन्य स्टाफ की युवक की सड़क पर धुनाई शुरू कर दी गई ,बाद में युवक को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया गया । मोके पर खड़े आम जनता को यह भी बोलते हुए सुना गया " जिसकी लाठी उसकी भैंस " ।
मामला चाहे जो भी हो पर बात ये है कि 4 बार जीतकर भी ऐसी नौबत आना दाल में कुछ काला जैसा नहीं! याने आपने इतने सालों में क्या खोया, क्या कमाया! ऐसे नेता को स्वयं ही अपने पद से इस्तीफा से देना चाहिए ।

0 Comments