ऋषिकेश: राष्ट्रीय हिंदू संगठन ऋषिकेश देहरादून उत्तराखंड द्वारा दिनांक 20-02-2023 से दिनांक 31-03-2023 के कालखंड में संगठन द्वारा संचालित हिंदू राष्ट्र आंदोलन को सम्यक एवं सुचारू रूप से 60 जनपदों में संपन्न कराया गया ,राष्ट्रीय परिषद द्वारा सूक्ष्म विश्लेषण करके, श्रेष्ठा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 जनपदों को चिन्हित किया गया है -प्रथम स्थान- मेरठ -उत्तर प्रदेश,द्वितीय स्थान -फरीदाबाद -हरियाणा ,तृतीय स्थान -जबलपुर -मध्य प्रदेश ,चतुर्थ स्थान -प्रयागराज - उत्तर प्रदेश ,पंचम स्थान -ऋषिकेश (देहरादून) -उत्तराखंड, राष्ट्रीय परिषद ने यह भी निर्णय लिया है कि उक्त चयनित जनपदों की जिला स्तरीय टीम को समारोह पूर्वक यह सम्मान संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा ,राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र दुबे सत्या एवं राष्ट्रीय परिषद का राष्ट्रीय हिंदू संगठन ऋषिकेश देहरादून के समस्त पदाधिकारियों ने हार्दिक आभार प्रकट एवं प्रेषित किया, तथा इस सम्मान के लिए केंद्रीय व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद को हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया । जिला उपाध्यक्ष देहरादून व प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया की राष्ट्रीय हिंदू संगठन के अध्यक्ष द्वारा दिए गए सम्मान पंचम स्थान राष्ट्रीय हिंदू संगठन ऋषिकेश देहरादून उत्तराखंड के लिए गौरव और गर्व का क्षण है हम सभी इसके लिए आभारी हैं । यह सम्मानित सभी पदाधिकारियों का सम्मान है , एवं सभी सदस्यों के कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम है ,सभी को हिंदू राष्ट्र आंदोलन के साप्ताहिक कार्यक्रम को सुचारू और सहयोग से मिलकर कार्य किया है , यह ऋषिकेश देहरादून के राष्ट्रीय हिंदू संगठन ऋषिकेश देहरादून उत्तराखंड के पदाधिकारियों को गौरवान्वित करता जिनमें अध्यक्ष केंद्रीय समस्या एवं समाधान समिति राजेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री सुभाष सैनी, जिला उपाध्यक्ष देहरादून व मीडिया प्रभारी सुनील कुमार शर्मा, संगठन मंत्री व कोषाध्यक्ष आशा भट्ट जिला उपाध्यक्ष निगरानी ऋषिकेश संजीव कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष योगेश मालयान, नगर सचिव रमेश त्रिपाठी, तहसील नगर मंत्री ऋषभ गौड़, नगर उपाध्यक्ष जगतपाल, नगर महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता , मोहित बंसल आदि बधाई के पात्र हैं एवं सभी को राष्ट्रीय हिंदू संगठन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की गयी हैं ।
0 Comments