स्पष्ट एक्सप्रेस 01 मई 2023
देहरादून: 29 अप्रैल 2023 को हिरोशिमा, जापान में आयोजित हो रही मध्यम व लंबी रेस की अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड की कुमारी अंकिता ध्यानी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 15 मिनट 33.4 सेकंड के समय के साथ पांचवा स्थान प्राप्त करते हुए इस साल आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया । इस उपलब्धि पर उत्तराखंड के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। अंकिता ने खेल विभाग में तैनात डिप्टी स्पोर्ट्स आफिसर मिसिस महेशी से सन 2015 से प्रशिक्षण प्राप्त करना शुरू किया तथा ढेरों मेडल प्राप्त किए। इनकी
प्रतिभा निखारने में कोच महेशी, खेल विभाग उत्तराखंड व उत्तराखंड
एथलेटिक्स संघ का बहुत योगदान रहा है। आजकल वह भारतीय एथलेटिक्स कैंप में
प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कुमारी अंकिता ध्यानी की इस अभूतपूर्व
सफलता के लिए, उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष संदीप शर्मा, सचिव के
जे एस कलसी, ओलंपियन मनीष रावत, एम सी शाह, गुरु फूल सिंह, गुरमीत सिंह,
अनूप बिष्ट, लोकेश कुमार, प्रीतम बिंद, हेमराज सिंह, पाकिंदर सिंह, नीरज
शर्मा, मनीष भट्ट, चंदन सिंह, रविंद्र रौतेला, पंकज डिमरी ने बधाइयां दी।









0 Comments