खदरी :आज दिनांक 17 अप्रैल 2030 को अभिभावकों एवं नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के साथ राजकीय इंटर कॉलेज खदरी,खड़कमाफ़ में प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नव प्रवेशी छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया नव प्रवेशी छात्रों तथा अभिभावकों की संयुक्त बैठक में विद्यालय के प्रधानाचार्य डी.एस. कंडारी जी ने क्षेत्रीय जनता अभिभावकों एवं छात्रों को राजकीय विद्यालय में अपने बच्चों को प्रवेश हेतु जागरूक किया।विद्यालय के शिक्षक आर एस पुंडीर, एन एन पांडे, जीसी नवानी, एनके सिलस्वाल,मनोज सिंह,अंकित मिश्रा द्वारा अभिभावकों को लाइब्रेरी, निशुल्क पाठ्य पुस्तक, समाज कल्याण से दी जाने वाली छात्रवृत्ति, बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत निशुल्क साइकिल योजना, टेबलेट योजना आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी दी इस अवसर पर विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष जयपाल सिंह असवाल ,जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान जी, ग्राम पंचायत खदरी के प्रतिनिधि शांति प्रसाद थपलियाल,गंगा समिति के जिला नामित सदस्य पर्यावरण सचेतक विनोद जुगलान, समाजसेवी रामस्वरूप राणा कोटी, हरीश रतूड़ी जी द्वारा अपने संबोधन में विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण की प्रशंसा करते हुए नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को अपना आशीर्वाद दिया। विद्यालय कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती रीता रानी द्वारा किया गया कार्यक्रम में विद्यालय द्वारा विगत वर्ष में किए गए शैक्षणिक, व्यवसायिक प्रशिक्षण ब्यूटी एंड वैलनेस तथा टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एवं अन्य क्रियाकलापों का पावर प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया।
0 Comments