Header Ads Widget

पांचवी एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

स्पष्ट एक्स्प्रेस  28  अप्रैल 2023 


देहरादून : 27 अप्रैल से 1 मई तक ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित हो रही पांचवी एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तराखंड के 3 एथलीटों ने एक गोल्ड, एक सिल्वर, एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उत्तराखंड व भारत का नाम पूरे विश्व में गौरवान्वित किया। 1500 मीटर रेस में स्पोर्टस कॉलेज के प्रियांशु ने 3 मिनट 57.37 सेकंड के साथ गोल्ड मेडल व स्पोर्ट्स कॉलेज में ही प्रेक्टिस कर रहे हरिद्वार के राहुल सरनालिया ने 3 मिनट 59.43 सेकंड के साथ सिल्वर मेडल प्राप्त किया। दोनों एथलीटों के कोच स्पोर्ट्स कॉलेज के श्री लोकेश कुमार हैं।  राहुल ने एथलेटिक्स की शुरुआत एस टी सी काशीपुर में श्री चंदन सिंह नेगी से प्रशिक्षण प्राप्त करके की, 10000 मीटर रेस वॉक में कारबारी, देहरादून के बबेन्द्र सिंह ने 43 मिनट 16.95 सेकंड के समय के साथ ब्रॉन्ज़ मेडल जीता तथा कारबारी, देहरादून के ही श्री हिमांशु कुमार 43 मिनट 59.60 सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे।  इन दोनों एथलीटों के प्रशिक्षक कारबारी के ही  प्रवीण पुरोहित है, इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड से 4 एथलीटों ने प्रतिभाग किया था। 

चारों एथलीटस व उनके प्रशिक्षकों को उत्तराखंड एथलेटिक्स के अध्यक्ष  संदीप शर्मा, सचिव  के जे एस कलसी, ओलंपियन  मनीष रावत,  एम सी शाह,  गुरु फूल सिंह,  गुरमीत सिंह, अनूप बिष्ट, प्रीतम बिंद,  पाकिंदर सिंह,  नीरज शर्मा,  मनीष भट्ट,  चंदन सिंह,  रविंद्र रौतेला,  पंकज डिमरी ने उनके अभूतपूर्व प्रदर्शन पर बधाइयां दी।




Post a Comment

0 Comments