स्पष्ट एक्सप्रेस दिनांक 17 अप्रैल 2023
*दो दिवसीय दूसरी उत्तराखंड राज्य (अंडर 20 & सीनियर) एथलेटिक्स प्रतियोगिता* के अंतिम दिन उधम सिंह नगर जिले की टीम 108 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी, दूसरे स्थान पर 98 अंकों के साथ देहरादून तथा 75 अंकों के साथ हरिद्वार तीसरे स्थान पर रहा।
देहरादून : दिनांक 16 अप्रैल को एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 36 इवेंट के फाइनल हुए जिनके विजेताओं को मुख्य अतिथि मनीष रावत - ओलंपियन तथा विशिष्ट अतिथि प्रीतम बिंद - अंतर्राष्ट्रीय मेडलिस्ट ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उधम सिंह नगर जिले के खिलाड़ियों को ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी प्रदान की।
अन्य अतिथियों व निर्णायकों में संघ के अध्यक्ष संदीप शर्मा, संघ के सचिव व आयोजन सचिव के जे एस कलसी, संघ के कोषाध्यक्ष एम सी शाह, गुरुफूल सिंह - मुख्य कोच सीनियर उत्तराखंड एथलेटिक्स, अनूप बिष्ट मुख्य कोच जूनियर उत्तराखंड एथलेटिक्स, लोकेश कुमार - वरिष्ठ कोच स्पोर्ट्स कॉलेज, मनीष भट्ट, ललित नारायण सिंह, नीरज शर्मा, हेमराज सिंह, अंकित कुमार, सुनीता रावत, ओम प्रकाश सिंह, रफीक अहमद, संदीप सिंह, अवतार सिंह, मोहम्मद समीर, कुंवर सिंह राणा आदि उपस्थित थे। स्पोर्ट्स स्पेसिफिक वॉलिंटियर की भूमिका स्पोर्ट्स कॉलेज के एथलीट्स द्वारा निभाई गई। चीफ स्टार्टर की भूमिका संघ के वरिष्ठ निर्णायक श्री आर एस राणा ने निभाई।
इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड से लगभग 200 एथलीट्स ने प्रतिभाग किया।इस प्रतियोगिता से जो एथलीट एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के मानकों को पूरा करेगा, व जिनके पास AFI की यू आई डी है, उनका चयन 28 से 30 अप्रैल को तिरुवन्नामलाई में होने वाली 22वीं फेडरेशन कप नेशनल जूनियर तथा जून में होने वाली फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा के लिए किया जाएगा। इसकी सूची संघ के चयनकर्ता अध्यक्ष - श्री विजेंद्र चौधरी द्वारा जल्द जारी कर दी जाएगी।




दो दिवसीय एथलीट्स मीट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के नाम :-
20 वर्षीय बालिका वर्ग 200 मीटर रेस तनीषा भट्ट देहरादून , 20 वर्षीय बालक वर्ग 200 मीटर रेस दीपांशु कुमार पिथौरागढ़ , वरिष्ठ पुरष वर्ग की 200 मीटर रेस प्रखाल शर्मा हरिद्वार , वरिष्ठ महिला वर्ग 200 मीटर रेस अंजलि देहरादून , 20 वर्षीय बालक वर्ग 800 मीटर रेस साहिल उधम सिंह नगर , 20 वर्षीय बालिका वर्ग 800 मीटर रेस में पूजा बिष्ट नैनीताल ,वरिष्ठ पुरष वर्ग की 800 मीटर रेस में राम सिंह उधम सिंह नगर 20 वर्षीय बालक वर्ग 3000 मीटर रेस प्रभु मेहता उधम सिंह नगर , वरिष्ठ वर्ग की 5000 मीटर रेस में अंकित कुमार पौड़ी ,20 वर्षीय बालिका वर्ग 100 मीटर हर्डल (बाधा ) रेस प्रियांशी उधम सिंह नगर , 20 वर्षीय बालक वर्ग हाई जम्प ( ऊंची कूद) स्पोर्टस कॉलेज , 20 वर्षीय बालिका वर्ग ट्रिपल जम्प (लम्बी कूद) में नीतु चन्द उधम सिंह नगर, बालक वर्ग ट्रिपल जम्प (लम्बी कूद) में भूपेन्द्र सिंह उधम सिंह नगर, बालक वर्ग डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक ) में रियांश घिल्ड़ियाल देहरादून , वरिष्ठ वर्ग की पुरष डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक ) में जगजीत सिंह देहरादून एवं जेवलिन थ्रो ( भाला फेंक ) विकास शर्मा देहरादून , 20 वर्षीय बालिका वर्ग 10 किमी पैदल चाल रेस में अर्पिता चौहान उधम सिंह नगर , वरिष्ठ वर्ग महिला की 20 किमी पैदल चाल रेस में मनीषा भंडारी पिथोरागढ़।
0 Comments