स्पष्ट एक्सप्रेस २६ अप्रैल २०२३
मुनिकीरेती: नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 80 से अधिक रेहड़ियों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। पॉलिथीन का प्रयोग करने पर 17 रेहड़ी विक्रेताओं के चालान किए गए, जिनसे कुल रूपए 6200 का राजस्व वसूला गया।
शासन के निर्देशों के क्रम में पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी एवं अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह के आदेशानुसार स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट एवं मृदुल के नेतृत्व में पालिका की क्यूआरटी(क्विक रिस्पांस टीम) ने 14 बीघा स्थित सब्जी मंडी में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें पालिथीन का उपयोग व बिक्री करने एवं कूड़ा फैलाने वाले रेहड़ी व फड़ विक्रेताओं पर चालानी कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री (पालिथीन, प्लास्टिक डिस्पोजल, प्लास्टिक स्ट्रा, प्लास्टिक के चम्मच, कांटे आदि) की रोकथाम के लिए नगर पालिका लगातार प्रयासरत है। उन्होंने रेहड़ी व फड़ विक्रेताओं से सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री की बिक्री एवं उपयोग न करने की अपील की। बताया कि अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने एवं कूड़ा फैलाने के विरूद्ध 17 चालान किए गए, जिनसे कुल रूपए 6200 का राजस्व वसूला गया।
मौके पर जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई नायक मुकुल, प्रमोद, ज्योति आदि उपस्थित थे।



0 Comments