स्पष्ट एक्सप्रेस

31 October Spasht Express 2023

स्पष्ट एक्सप्रेस।
हरिद्वार, 31 अक्टूबर 2023: पोथी क्या होता है? पोथी क्या है? पोथी क्यों होती है? और यह पोथी किस लिए होती है? पोथी के बारे में जानने के लिए हमने बात की हरिद्वार के प्रसिद्ध पंडित परीक्षित जी से। 
उनसे की गई बातों के कुछ अंश -
सरल भाषा में पोथी एक धर्म ग्रंथ है।और यह विटनेस प्रूफ है आपका आप ही के परिवार से संबंध का।
डीएनए, आरएनए तो बाद में चले सबसे पहले जो डीएनए है वह यह पोथियां हैं।
पोथियां क्यों हैं?
जैसे कि मानो आप दो भाई हैं, तीसरी आपकी बहन है। अब कोई चौथा व्यक्ति आ करके कहे कि मैं भी इस परिवार का सदस्य हूं, इन्हीं के पिता का पुत्र हूं। तो वह कैसे साबित करेगा?
पहले तो डीएनए नहीं होते थे, तो वह उसे कैसे साबित करता था?
पूछने पर कि क्या पोथियों की इतनी ऑथेंटिसिटी होती है?
तो पंडित जी ने बताया कि यह एक वैलिड डॉक्यूमेंट है। जिसकी ऑथेंटिसिटी सुप्रीम कोर्ट तक है। इसकी बुनियाद पर आप केस लड़ सकते हैं।
वकील आज भी आकर पोथियों की  जांच करते हैं। अगर किसी का केस चल रहा हो और वह हरिद्वार से डॉक्यूमेंट लाया हो तो वह डॉक्यूमेंट साबित करने के लिए बाकायदा गवाही का काम करता है।
ये पोथियां 400 से भी पुरानी होती हैं। धर्मशास्त्र के अनुसार, वेद शास्त्र के अनुसार विज्ञान पहले भी था और अब भी है। विज्ञान को नाम अलग दे दिया गया है। जैसे पुष्पक विमान पहले भी था और ऐरो प्लेन आज भी है। बस यही अंतर है।
बहरहाल, सरल भाषा में पोथी एक धर्म ग्रंथ है जो आपके बारे में, आपके परिवार के बारे में बताता है।
 - नई घाट पर भारत एंड स्काउट गाइड के ऑफिस के सामने, लाल झंडे वाले के नाम से प्रसिद्ध पंडित परीक्षित सिखोला जी।




Post a Comment

0 Comments