स्पष्ट एक्सप्रेस

29 September Spasht Express 2023


स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश 27 सितम्बर 2023 : ऋषिकेश ऋषिकेश पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय  परिसर ऋषिकेश की छह स्दस्सीय टीम ने भारत मंडपम में जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम में विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो गुलशन कुमार ढींगरा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया I जिसमें डॉ सुनीति कुड़ियल, डॉ अशोक कुमार मैन्दोला छात्र कुमारी पूजा पांडे, मैत्री सकलानी, लकी ने प्रतिभा किया सदस्यों ने यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार से भी मुलाकात की I जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मान जेईनीय नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित किया गया जिसमें उन्होंने अपने को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पारदर्शिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज ईमानदारों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जबकि बेईमानों पर कार्रवाई की जा रही है। पिछले नौ वर्षों में सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ईमानदार प्रयास किए हैं 30 दिनों का रिपोर्ट कार्ड मोदी ने कहा, भारत कुछ न कुछ नया करने वाली जगह बनता जा रहा है। पिछले 30 दिनों मे आपको नए भारत की गति और पैमाने का अंदाजा हो जाएगा। 23 अगस्त तो आपको याद ही होगा! हर कोई प्रार्थना कर रहा था और तभी अचानक सबके चेहरे पर मुस्कान आ गई। पूरी दुनिया ने सुनी भारत की आवाज भारत चांद पर है भारत की कूटनीति नई ऊंचाई पर पहुंची मोदी ने कहा कि पिछले 30 दिनों के दौरान भारत की कूटनीति एक नई ऊंचाई पर पहुंची है। जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान लिए गए कुछ निर्णयों में 21वीं सदी की दुनिया की दिशा बदलने की क्षमता है। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा, आज के ध्रुवीकृत अंतरराष्ट्रीय माहौल में इतने सारे देशों को एक मंच पर लाना कोई छोटी बात नहीं है। उन्होंने बीते 30 दिनों में दुनिया भर के 85 नेताओं से मुलाकात की।




 स्वर्ण जयंती सभागार नगर निगम ऋषिकेश में दो दिवसीय शिक्षण वर्ग कार्यशाला का शुभारम्भ
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 29 सितम्बर 2023: शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तराखंड प्रान्त एवं नगर निगम ऋषिकेश की ओर से स्वर्ण जयंती सभागार नगर निगम ऋषिकेश में दो दिवसीय शिक्षण वर्ग कार्यशाला का शुभारम्भ गुरुवार को मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ संजय जसौला कुलपति ग्राफिक एरा विश्व विद्यालय देहरादून न्यास के उत्तर भारत के क्षेत्र प्रमुख  शिक्षाविद जगरामजी  "भाईसाहब" एवं न्यास के प्रान्त अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ विनोद कुमार अग्रवाल पन्त नगर कृषि विश्व विद्यालय पन्त नगर द्वारा संयुक्त  दीप प्रज्वलित एवं न्यास के प्रान्त पर्यावरण प्रमुख विनोद जुगलान द्वारा गायत्री मंत्र वाचन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ संजय जसौला ने कहा कि न्यास द्वारा नई शिक्षा नीति (राष्ट्रीय शिक्षा नीति )को लागू करने में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है। इससे युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में मदद मिलेगी। न्यास के उत्तरभारत के क्षेत्र प्रमुख  जगरामजी भाई साहब ने कहा कि शिक्षा के लिये जीवन प्रथम आयाम है तकनीकी द्वितीय है। यदि हम युवाओं को जीवन की प्रतिबद्धता देने में सफल होंगे तो युवा समृध्द होंगे। युवा ही राष्ट्र निर्माता है। शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण महत्वपूर्ण है। न्यास के अध्यक्ष पंतनगर विश्व विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि मूल्यपरक शिक्षा के बिना हम कुशल विद्यार्थियों के  व्यक्तित्व का विकास नहीं कर सकते। दून इण्टर नेशनल पब्लिक स्कूल श्यामपुर की प्राचार्या डॉ तनुजा पोखरियाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पर्यावरण शिक्षा को लागू किया जाना नई सदी की शुरुआत है। न्यास के प्रांत संयोजक श्री देव सुमन विश्व विद्यालय परिसर ऋषिकेश के प्रो डॉ अशोक कुमार मैन्दोला ने न्यास के कार्मिक विकास विषय आयाम, कार्य विभाग पर विस्तृत चर्चा की। कार्यशाला में राजकीय इंटर कालेज खदरी के प्राचार्य डॉ देवेंद्र सिंह कंडारी, पीजी कालेज ऋषिकेश के डॉ दयाधर दीक्षित, राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर के डॉ सुरेन्द्र विक्रम सिंह पड़ियार, डीआईटी देहरादून की प्रो डॉ बृजलता चौहान, डॉ सूरजभान सिंह, डॉ शिव दयाल, डॉ एसबी सिंह, अधिवक्ता अजय कृष्ण भटारा, रेखा सजवाण, सविता काला, बिमला नौटियाल, विजय जुगरान, विजय बिष्ट, डॉ गौरव वाष्णेय आदि प्रमुख रहे। संचालन डॉ अनुज शर्मा ने किया।



वी

Post a Comment

0 Comments